Headlines

छोटे भाई-बहन की निकाल रहे थे बिंदोली, शादी में नाचते-नाचते आ गई बड़े भाई को मौत

छोटे भाई-बहन की निकाल रहे थे बिंदोली, शादी में नाचते-नाचते आ गई बड़े भाई को मौत

राजसमंद: शादी में बिंदोली के दौरान नाचते-नाचते एक युवक की मौत हो गई। युवक के भाई की 7 और दो बहनों की 11 दिसंबर को शादी है। इससे पहले रविवार रात गांव में बिंदोली निकाली जा रही थी, इस दौरान अचानक बड़ा भाई गिर गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

डीजे पर डांस करते अचानक गिरा युवक
करतवास गांव में निकाली जा रही बिंदोली का एक वीडियो भी सामने आया है। गांव में शंभू गुर्जर की 7 और उसकी उसकी 2 बहनों गणेशी व श्यामु गुर्जर की 11 दिसंबर को शादी है। बैंड-बाजे के साथ घर वाले हर गली-मोहल्ले से निकले। दूल्हा-दुल्हन का बड़ा भाई नारायणलाल गुर्जर (27) भी बिंदोली में था। वह मेवाड़ी पोशाक धोती-कुर्ता पहने दोस्तों के साथ डांस कर रहा था। रात 9 बजे बिंदोली वापस घर लौट रही थी। घर से महज 300 मीटर की दूरी पर अचानक नाचते-नाचते बड़ा भाई गिर गया और मौत हो गई। उसे डॉक्टर के पास भी ले गए, पर कोई फायदा नहीं हुआ।

नारायण लाल के 4 साल की लड़की और 7 महीने का लड़का है। घटना के बाद पत्नी प्रेमी और मां भंवरी देवी रो-रोकर बेसुध हो गईं। वह 10 साल से गुजरात में काम करता था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। मौत की खबर सुनकर आसपास के गांवों में शोक की लहर छा गई। सोमवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *