Headlines

डॉक्टर दम्पत्ति की हत्या के षड्यंत्र में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

भरतपुर: भरतपुर में डॉक्टर दम्पत्ति की हत्या के षड्यंत्र में शामिल दो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भरतपुर के पुलिस थाना अटलबन्ध क्षेत्र में नीमदा गेट के समीप कार में बैठे डॉक्टर दम्पत्ति की हत्या के षड्यंत्र में शामिल दो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक भरतपुर देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने बताया कि 28 मई को श्रीराम हॉस्पीटल के संचालक डॉ. सुदीप गुप्ता व डॉ. सीमा गुप्ता अपनी निजी कार से काली बगीची से हीरादास सर्किल की तरफ जा रहे थे उसी दरमियान एक मोटरसाईकिल पर सवार दो बदमाशों द्वारा गाडी को औवरटेक कर उसके आगे बाईक लगा दी और उसमें बैठे डॉक्टर दम्पत्ति की गोली मारकर हत्या कर दी तथा वापस उसी रास्ते से भाग गये।

गौरतलब है कि डॉक्टर दम्पति की हत्या की ये वारदात पुलिस के अभय कमांड के मौका-ऐ-वारदात पर लगे सीसीटीवी में लाइव कैद हो गई,जिससे डाक्टर दम्पत्ति को गोली मारने वाले मुख्य अभियुक्त अनुज पुत्र समन्दरसिंह गुर्जर निवासी नीमदागेट थाना अटलंबद भरतपुर व महेश पुत्र पुरणसिंह गुर्जर निवासी गुर्जा का नगला थाना नादनपुर जिला धौलपुर की तत्काल पहचान हो गयी। विश्नोई ने बताया कि इस सनसनीखेज हत्याकांड की साजिश में शामिल 25 वर्षीय दौलत उर्फ भोलू पुत्र गोवर्धन सिंह गुर्जर निवासी अटलबंद भरतपुर है वही दूसरा सहयोगी मुजरिम निर्भान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *