Headlines

गांव के एक युवा ने बनाया कोरोना को हराने वाला ऐप

जयपुर। कोरोना के इस संकटकाल में लोगो का आत्मविश्वास बढ़ाने व सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करने के लिए एक नया ऐप कोरोना योद्धा Unsung Heroes डिजायन किया गया है। यह ऐप राजस्थान के सीकर जिले के गांव रोसावां(फ़तेहपुर) के एक युवा पंकज महर्षि ने बनाया है। ऐप में जयपुर के मूर्तिकार महावीर भारती का विशेष सहयोग रहा। इस बार कोरोना ने शहरों से ज्यादा गांवों को अपनी चपेट में लिया। इसको देखते हुये महर्षि ने अपने गांव में रहते हुये ही इस ऐप को बनाया ताकि सभी की मदद की जा सके।

इस कोरोना योद्धा Unsung Heroes ऐप के माध्यम से एक प्लेटफॉर्म पर ही सारी जानकारी उपलब्ध कराई गई है जिसमे कोरोना को हराकर सामान्य जीवन जीने वाले लोग,मदद कर करने वाले कोरोना योद्धा, फ्रंट वॉरियर्स स्वास्थ्य कर्मी डॉक्टर नर्सेज स्टाफ तथा तन मन धन से सेवा करने वाले भामाशाह की जानकारी दी गयी है। केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा दी जाने वाली सूचना गाइडलाइंस ओर वेक्सिनेशन की सूचना व देश भर के प्रमुख हॉस्पिटल की डिटेल आदि सब इसमे है। समय समय पर जानकारी अपडेट भी होती रहेगी।

मूर्तिकार महावीर भारती

मूर्तिकार महावीर भारती 

 

पंकज महर्षि ने इससे पहले कई व्यावसायिक व सामाजिक ऐप बनाते आ रहे है,जिसमे से उनकी भारतीय रेल्वे के लिए फरवरी 2018 में रेल्वे हेल्थ कोटा प्रमुख है जिसका शुभारंभ जयपुर जोन के महाप्रबंधक गिरीश पिल्लई ने किया था। उत्तर भारत व मारवाड़ी समाज मे काफी लोकप्रिय कॉमेडियन मुरारी पारीक के ऐप व उनका समस्त टेक्निकल काम इनकी टीम देखती है। वहीं मूर्तिकार महावीर भारती ने अपने मूर्ति कार्य को बंद कर इसमे इस्तेमाल होने वाले ऑक्सीजन सिलेंडर कोरोना पेशेंट को देकर मदद पहुंचाई।

ऐसे करे कोरोना योद्धा Unsung Heroes ऐप को डाउनलोड

ऐप को डाउनलोड करने के लिए किसी भी ब्राउजर में इस लिंक पर जाये और वहां से ऐप को आसानी से डाउनलोड करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *