Headlines

कोटा की नाबालिग छात्रा का हत्यारा ट्यूशन टीचर गुरुग्राम से गिरफ्तार

kota

कोटा: कोटा में 14 साल की नाबालिग छात्रा की हत्या करने वाले ट्यूशन टीचर गौरव जैन (30) को पुलिस ने पकड़ लिया है। सोमवार देर रात उसे गुरुग्राम में बहन के घर से गिरफ्तार किया। पहचान छिपाने के लिए ट्यूशन टीचर ने हेयर स्टाइल चेंज करा ली थी। ताकि उसे कोई पहचान नहीं सके। इतना ही नहीं उसने अपने रहन-सहन के तरीके में भी बदलाव कर लिए थे। फिर भी कोटा पुलिस के मुखबिर तंत्र ने उसे उसी के जाल में फंसा लिया। गौरव पर 4 लाख 31 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

कोटा शहर SP केसर सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। मंगलवार दोपहर पुलिस टीम आरोपी को कोटा लेकर पहुंचेगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 200 पुलिसकर्मी जुटे थे। सोमवार को तो सुसाइड की आशंका के चलते पुलिस ने चंबल नदी में तलाश शुरू करवाई थी। युवक ने 8 दिन पहले नाबालिग छात्रा की हत्या की थी।

बहन के घर निगरानी रखी

आरोपी की बहन गुरुग्राम में रहती है। उसने भी वहीं पढ़ाई की थी। ऐसे में पुलिस की दो टीमें वहीं डेरा जमाए हुए थी। सात दिन तक आरोपी नहीं आया था। उसकी बहन भी पिछले दिनों से टोंक में थी। सोमवार शाम को आरोपी को लेकर पुलिस को एक सूचना मिली थी। जिसके बाद गौरव की बहन के घर की निगरानी रखी। आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपनी बहन के घर पहुंचने वाला था। पुलिस उसका इंतजार कर रही थी। देर रात वह जैसे ही बहन के घर पहुंचा, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने नाबालिग छात्रा के परिजनों को सूचना दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *