Headlines

कोरोना संकट में लोगों ने मानवता का धर्म भी निभाया, तीसरी लहर से रहे सावधान: सचिन पायलट

टोंक। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने कहा कि कोरोनाकाल के संकट में सब लोगों ने मिलकर इसका मुकाबला किया और संकट काल में लोगों ने मानवता का धर्म भी निभाया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों से आव्हान करते हुए पायलट ने कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि कोरोना के प्रति सावधान रहे, लापरवाही नही बरते और मॉस्क लगाएं रखे। वैक्सीन अधिक से अधिक लगाएं ताकि कोरोना की चैन को सब मिलकर तोड़ सके।

कोविड 19 के लिए वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है और सब लोग मिलकर वैक्सीन कार्य को बढाएं और संपूर्ण टीकाकरण कराएं। ताकि कोरोना वायरस की तीसरी लहर से हम सब बच सके। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के ढाई वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है और एक साल को कोरोना संकट के कार्य खराब हो चुका है, अब हम सब की जिम्मेदारी है कि आने वाले समय विकास की गति को सूद सही आगे बढाएं।

जो भी होगा अच्छा होगा

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट आगामी दिनों में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर संतुष्ट दिखे। राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पायलट ने कहा कि यह पार्टी का अंदरुनी मामला है। आपसी सहमति के लिए चर्चाएं होती रहती हैं, जो भी होगा, अच्छा होगा।

25TON04 1

कोरोना गाइडलाइन की पालना करे : 

पायलट रविवार को किसान ऑडोटोरियम हॉल टोंक में आयोजित जनसुनवाई व विकास कार्य लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सचिन पायलट ने कहा कि कोरोना काल में जब टोंक आया था तो किसी का चेहरा नजर नही आता था और केवल सुनी सड़के नजर आती थी। अब सब कार्यक्रम में बैठे है तो कोरोना गाइडलाइन की पालना करे और मॉस्क लगाकर रहे, ताकि हम सबको तीसरी लहर का सामना नही करना पड़े। उन्होने कहा कि वैक्सीन के प्रति पहले लोग डर रहे थे, पर लोगो में वैक्सीन के प्रति जागरुकता आई है, अधिक से अधिक वैक्सीन लगाएं।

वैक्सीन की कमी नही आने दी जाएगी। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता महेन्द्रसिंह खेड़ी ने संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट ने कोरोना काल में जनता के मदद के लिए पायलट विथ पब्लिक के माध्यम से शुरु की पहल के माध्यम से प्रदेश में जनता की सेवा कार्य करने की तारिफ की। इस मौके पर नगर परिषद सभापति अली अहमद ने टोंक में कोरोना संकट में आमजन के लिए हमेशा तत्पर रहने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कोरोना संकट में टोंक जिले में कोरोना परेशानी आने लगी और समय-समय पर आक्सीजन की व्यवस्था कराई, जिससे टोंक वासियों को कोरोना संकट में इलाज में परेशानी नही आने दी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व उपसभापति सलीमुद्दीन खान ने किया।

25TON03 1

इन इन का हुआ लोकार्पण

इससें पूर्व कृषि ऑडोटोरियम में पहुंचते ही पूर्व उपमुख्यमंंत्री एवं टोंक विधानसभा सचिन पायलट ने एक साथ कई नगर परिषद एवं पंचायत समिति टोंक द्वारा कराएं गए विकास कार्याे का लोकार्पण किया। पायलट ने नगर परिषद टोंक क्षेत्र में आधुनिक सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य इन्दिरा सर्किल के पास छावनी टोंक, आधुनिक सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य कुम्हारो की चौकी टोंक, आधुनिक सार्वजनिक शौचालय निर्माण भूतेश्वर महादेव का लोकार्पण, संधोशित आदेश बहीर ईदगाह के समीप सामुदायिक शौचालय, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य कालीपलटन, राउमावि विद्यालय डारडाहिंद के अतिरिक्त कक्षा कक्षों, पशु चिकित्सालय डारडाहिंद आदि कार्यो का लोकार्पण किया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश नेता सऊद सईदी, पूर्व विधायक कमल बैरवा, कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गाता, प्रधान सुनिता गुर्जर, कांग्रेस नेता दिनेश चौरासिया, एडवोकेट रामसिंह मुुकूल, उपसभापति बजरंगलाल यादव, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अल्का बैरवा, पूर्व प्रधान चन्द्रकला गुर्जर, मांगीलाल गुर्जर, हंसराज गाता, मोहन लाल मीणा, पार्षद रामदेव गुर्जर, डा. विक्रम सिंह गुर्जर, धर्मेन्द्र सालोदिया, तुलसीराम चांवला, मोहन लाल नारेड़ा, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश मीणा, सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव हंसराज फागणा, युसूफ इंजीनियर, जावेद इकबाल, डीआर हंसराज गुंजल, रेल लाओं संघर्ष समिति के अध्यक्ष अकबर खान, पूर्व डीआर कैलाशी मीणा, मुदस्सर जिशान, इम्तियाज खान, विक्रम गुर्जर, पार्षद राहुल सैनी, मनोनीत पार्षद भगवान सहाय शर्मा, हरिप्रसाद जोनवाल, छोटूलाल मेहरा, पूर्व पार्षद बरकात हसीन, नीतिन चौरासिया, मोहन लाल गुर्जर, पूर्व पार्षद बरकात हसीन, राजेश गुर्जर एडवोकेट, रामलाल संडीला, देवालाल गुर्जर मंडावर, किशन विजयवर्गीय, युसूफ इंजीनियर आदि मौजूद थे।

sachin pilot 1 2
कतार में की जनसुनवाई

लोकार्पण समारोह के उपंरात पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने किसान ऑडोटोरियम में जनसुनवाई की। पायलट की जनसुनवाई कार्यक्रम में सैकड़ो लोग आएं और कतार में लगकर खड़े लोगों से सचिन पायलट ने एक-एक उनकी समस्या सुनी और उनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया। वही पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के आगमन पर जगह जगह रास्ते में व शहर में तोरण द्वार लगाकर लोगों ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *