Headlines

भीण्डर प्रदेश के एकमात्र नेता जो छात्रहितों के लिए साथ खड़े रहे – रविन्द्र सिंह भाटी

भीण्डर

भीण्डर। वल्लभनगर विधानसभा उपचुनाव में जनता सेना के समर्थन में जोधपुर जेएनवीयू अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटी सोमवार को खेरोदा में नुक्कड़ सभा में पहुंच करके रणधीर सिंह भीण्डर के समर्थन में चुनाव प्रचार का आगाज किया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जोधपुर जेएनवीयू अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि रणधीर सिंह भीण्डर प्रदेश के एकमात्र नेता हैं जो छात्रहितों के लिए हमारे साथ खड़े रहे। वल्लभनगर की जनता भाग्यशाली हैं जो आपको भीण्डर जैसा नेता मिला है। इसके बाद रणधीर सिंह भीण्डर व रविन्द्र सिंह भाटी ने भीण्डर के सूरजपोल पर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

कांग्रेस राज से जनता रो रही हैं – भीण्डर

जनता सेना संरक्षक रणधीर सिंह भीण्डर ने कहा कि कांग्रेस राज से जनता रो रही है। मंहगाई, बिजली के बढ़ते बिल से जनता परेशान है। इस सरकार को उपचुनाव से बताना है कि आपका राज जनता को परेशानी में डाल रहा है। पिछले ढाई वर्ष में कांग्रेस विधायक होते हुए भी एक विकास का काम नहीं हुआ। दिवंगत विधायक को सरकार के विरुद्ध में जाना पड़ा था।

भीण्डर

भीण्डर ने इन गावों का किया दौरा

भीण्डर ने सोमवार को बोरतलाई, जवतरा, डाबियों का खेड़ा, कानोड़ कार्यालय, राजपुरा, अरणिया, सरवानिया, सांरगपुरा कानोड़, अमरपुरा जागीर, खेरोदा, भीम का खेड़ा, तेलनखेड़ी, कियाखेड़ा आदि गांवों का दौरा किया। साथ ही कानोड़ नगर में सोमवार को चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी रणधीर सिंह भीण्डर ने किया। यहां पर आयोजित बैठक में कांग्रेस छोड़ जनता सेना में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *