भरतपुर। विप्र फाउंडेशन युवा जोन-1 डी के पदाधिकारियों ने नगर निगम भरतपुर में नेता प्रतिपक्ष कपिल फौजदार से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। विप्र फाउंडेशन युवा जोन-1 डी के जिला अध्यक्ष “आदित्य लवानिया सनी” ने नेता प्रतिपक्ष कपिल फ़ौजदार पर विधानसभा घेराव के दौरान हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन युवा जोन -1 डी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष तिवारी , “हेमंत शर्मा” ,युवा प्रदेश सचिव “देवाशीष भारद्वाज” एवं नगर निगम के पार्षद “ओमवीर सिंह” मौजूद रहे। प्रदेशउपाध्यक्ष “मनीष तिवारी” ने उनके द्वारा कोरोना काल में किए गए कार्यों की भी सराहना की ।
साथ ही उम्मीद जताई कि भरतपुर के मुद्दों को पुनः नगर निगम में अपनी बुलंद आवाज के साथ उठाएंगे। नगर निगम भरतपुर द्वारा कच्चा परकोटा के निवासियों को पट्टे आवंटित नहीं किए जा रहे हैं विप्र फाउंडेशन के प्रदेशसचिव देवाशीष भारद्वाज ने नेता प्रतिपक्ष कपिल फौजदार से यह आग्रह किया कि कच्चा परकोटा के निवासियों को नगर निगम द्वारा पट्टे दिए जाने की आवाज को नगर निगम में जरूर उठाएंगे।
