Headlines

चांदी के गोले छोड़ने वाले चूरू किले का जीर्णोद्धार मामला प्रधानमंत्री कार्यालय से राजस्थान सरकार तक पहुंचा

किले

जयपुर : अपनी आज़ादी की रक्षा के लिए चांदी के गोले छोड़कर दुनियां में अमिट स्थान प्राप्त करने वाले चूरू के ऐतिहासिक किले के जीर्णोद्धार का मामला अब प्रधानमंत्री कार्यालय से मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुँच गया है। चूरू निवासी वरिष्ठ पत्रकार बाल मुकुंद ओझा ने जीर्ण शीर्ण होने जा रहे इस किले को सरकारी संरक्षण में लेकर जीर्णोद्धार की गुहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की थी। प्रधानमंत्री के यहाँ से यह पूरा प्रकरण राजस्थान सरकार को भेजा गया है।

वरिष्ठ पत्रकार बाल मुकुंद ओझा ने बताया कि पिछले दिनों चूरू नगर परिषद ने इस किले की एक दीवार के खंडित हिस्से को मरम्मत के नाम पर लीपापोती का प्रयास किया है जो नाकाफी है। ओझा ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में सम्पूर्ण किले को सरकारी संरक्षण में लेकर जीर्णोद्धार का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *