Headlines

गोवा की पणजी सीट से चुनाव हारे मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर, कहा – नतीजों से हूं हताश

उत्पल

गोवा : विधानसभा चुनावों के नतीजे के सामने आने के बीच एक बड़ी खबर ये सामने आई है कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर पणजी से चुनाव हार गए हैं। बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के बाद उत्पल पर्रिकर ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

उत्पल पर्रिकर और गोवा बीजेपी के बीच काफी लंबे समय से तनातनी चल रही थी, लेकिन जब पणजी सीट पर बीजेपी ने उत्पल को टिकट नहीं दिया तो उन्होंने निर्दलीय उतरने का फैसला किया। उत्पल ने बीजेपी उम्मीदवार पर कई आरोप लगाए और कहा कि वो इस सीट से नहीं चुने जाने चाहिए। बता दें कि दिवंगत मनोहर पर्रिकर काफी लंबे समय तक इस सीट पर विधायक रहे थे। पणजी से हार के बाद उत्पल पर्रिकर ने कहा कि, ‘मैं अपनी लड़ाई से संतुष्ट हूं लेकिन नतिजों से थोड़ा हताश हूं।’ बता दें कि पणजी विधानसभा सीट से बीजेपी ने बाबुश मोनसेरेट को टिकट दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *