पाली: तमिलनाडु के तंजावुर में 12वीं की छात्रा द्वारा पर इसाई धर्म अपनाने के दबाव में सुसाइड करने के मामले की आंच पाली तक पहुंच गई हैं। मृतका छात्रा कों न्याय मिले इसकी मांग को लेकर बुधवार को ABVP से जुड़े छात्रों ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। एबीवीपी के जिला संयोजक पाली करण शर्मा ने कहा कि उनकी मांग हैं कि मृतका छात्रा के परिजनों को न्याय मिले। तमिलनाडु में हो रहे धर्म परिवर्तन के मामलों पर रोक लगे। इस दौरान बड़ी संख्या में ABVPके कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ज्ञात रहे कि तमिलनाडु के तंजावुर में कक्षा 12वीं की एक छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया था। जिसकी 19 जनवरी को तंजावुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका छात्रा तंजावुर में सेंट माइकल्स गर्ल्स होम नामक एक बोर्डिंग हाउस में रहती थी। मामले में मृतका ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान पुलिस को बताया था कि बोर्डिंग स्कूल की वार्डन उसे प्रताड़ित करती थी। ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया। जिस पर पुलिस ने वार्डन सकायामारी को गिरफ्तार किया था। कथित धर्म परिवर्तन के कारण छात्रा द्वारा आत्महत्या करने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा जगह-जगह प्रदर्शन कर उसे न्याय दिलाने की मांग की जा रही हैं। इसी के तहत पाली में भी बुधवार को एबीवीपी की ओर से प्रदर्शन किया गया तथा मृतक छात्रा को न्याय दिलाने की मांग की।
