लूणी थाना क्षेत्र के सर गांव की सरहद पर SUV ने भाई-बहन को मारी टक्कर, मौत

- बहन को सरकारी नौकरी ज्वाइन करवाने जा रहा था भाई

0
986
भाई-बहन

लूणी (जोधपुर) : जोधपुर में सोमवार को लूणी थाना क्षेत्र के सर गांव की सरहद पर सुबह करीब 9 बजे हुए एक सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों मौसी के बेटा-बेटी थे। मौसी का बेटा अपनी बहन को पटवारी की नौकरी जॉइन करवाने जा रहा था। तभी सामने से आ रही एक SUV ने दोनों को रौंद दिया। ड्राइवर दोनों को 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद मौके पर ही मौत हो गई। कविता (25) ने पटवारी 2021 का एग्जाम दिया था। इसके बाद सोमवार को जोधपुर तहसील ऑफिस में पहली बार जॉइन करना था। कविता रोहिचा कलां गांव की रहने वाली है। सर गांव में उसका ससुराल है।

लेकिन, ससुराल व पीहर पक्ष के लोग कर्नाटक में रहते हैं। इसी गांव में मौसी का बेटा रमेश पटेल (28) रहता है। लूणी से जोधपुर की दूरी करीब 37 किलोमीटर है। ऐसे में रमेश मौसी की बेटी कविता को बाइक पर ही जोधपुर के लिए रवाना हो गया। गांव से निकलते ही सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर रुका नहीं। वह दोनों भाई-बहन को घसीटते हुए ले गया। हादसे में रमेश एक तरफ नीचे गिरा तो दूसरी तरफ उछल कर कविता गिरी।

भाई-बहन

लोगों का आरोप- दोनों की हत्या की गई

इस हादसे के बाद दोनों भाई-बहन के शव को जोधपुर के शास्त्री नगर स्थित मथुरा दास माथुर अस्पताल लाया गया। हादसे के बाद लोगों ने आरोप लगाया कि जानबूझ कर दोनों भाई-बहन की हत्या की गई। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और आरोप लगाया कि हादसे का रूप देने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद से स्थानीय लोगों ने लूणी के बाजारों को बंद कर विरोध जताया गया।

गाड़ी से हॉकी स्टिक और बेसबाल बैट बरामद

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एसयूवी से कुछ हॉकी स्टिक व बेसबाल बेट बरामद हुए है। हालांकि पुलिस ने अभी इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। इधर, मॉर्च्युरी के बाहर धरने पर बैठे रमेश के भाई अशोक ने बताया कि दोनों सुबह 8:30 बजे घर से निकले थे। 9 बजे हमें घटना की जानकारी मिली। कविता के साथ हम सब खुश थे। वह ससुराल में भगवान के दर्शन कर निकली थी। पड़ोसी दयाराम का कहना है- आस-पास के किसानों ने बताया कि गाड़ी करीब 100 से 150 की स्पीड में थी। उन्होंंने आरोप लगाया कि बदमाशों ने रंजिश रखते हुए जानबूझ कर टक्कर मारी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here