Headlines

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

छात्र

भरतपुर : राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय मेहँदीबाग में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदनमोहन शर्मा ने की। मुख्य अतिथि करण सिंह व विशिष्ठ अतिथि प्रीतम महुआ सिम्पनी वाले रहे। मुख्य वक्ता भारतीय शिक्षण मंडल के विभाग संयोजक अनिल भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा वही शिक्षा है जो व्यक्ति निर्माण का काम करे। छात्र में नैतिकता संस्कार समानता सहिष्णुता, सोचने-समझने की शक्ति, सत्य के साथ खड़ा होने की क्षमता को विकसित कर रोजगार प्रदान करे।

आज के दिन महात्मा ज्योतिराव गोविंद राव फुले 11 अप्रैल 1891 जन्म पुणे महाराष्ट्र में हुआ। जो राष्ट्रवादी चिंतक विचारक समाजसेवी जातीय उन्मूलन के लिए कार्य किया। उनकी पत्नी सावित्री बाई फूले जिनको प्रथम शिक्षिका कहा जाता है महिला शिक्षा के लिए कार्य किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। विद्यालय शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को माल्यार्पण कलम भेंट की तथा छात्र- छात्राओं के साथ सहभोज किया। इस अवसर पर सतवीर सिंह, सुमन कुमारी, सुषमा देवी, ने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का संयोजन संचालन निरुपम गोयल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *