Headlines

10 दिन की मासूम के लिए रियल हीरो बने सोनू सूद, परिवार ने नाम रखा सोनू

पाली: कोरोना काल से लाखों लोगों की मदद करने वाले सोनू सूद राजस्थान के जालोर की एक 10 दिन की बच्ची के लिए फरिश्ता बनकर सामने आए हैं। उस बच्ची के दिल में छेद था। परिवार गरीब होने के कारण ऑपरेशन का खर्चा नहीं उठा सकता था। बस एक ट्वीट से मामला सोनू सूद तक पहुंचा और उन्होंने ऑपरेशन करवाने का जिम्मा लिया। आखिर बच्ची का मुंबई में ऑपरेशन हो गया है जिसके बाद वो ठीक होकर सोमवार शाम घर लौटी।

ऑपरेशन के बाद सोमवार सवा तीन बजे बच्ची अपने परिवार के साथ जालोर घर पहुंची। जहां परिवार वालो ने मासूम की आरती उतार कर उसका स्वागत किया। इस दौरान बच्ची का नाम भी बॉलीवुड स्टार के नाम पर सोनू रखा गया। इस बीच जालोर निवासी दिलीप सोलंकी ने सोमवार शाम 3:56 बजे सोनू सूद को ट्वीट किया। जिसमें लिखा की सर आपकी मदद से नन्ही सोनू के दिल का ऑपरेशन हुआ और सोनू को एक नया जीवन मिला। हितेश जी जैन बच्ची को जालोर घर तक लेकर पहुंच गए हैं। इस मदद के लिए भगामराम माली का परिवार जीवन भर आपका आभारी रहेगा। धन्यवाद

सोनू सूद ने भी किया ट्वीट

जिस पर सोनू सूद ने सोमवार शाम री- ट् वीट किया। जिसमें लिखा आज की सबसे खूबसूरत तस्वीर, मुझे पार्टी कब दोंगे दोस्त?

10 जून को ले गए थे मासूम को मुम्बई

दरअसल, 1 जून को जन्म से ही मासूम सोनू के दिल में छेद था। बच्ची के पड़ोसी ने ट्वीट कर सोनू सूद से मदद मांगी तो उन्होंने बच्ची का ऑपरेशन करवाने का जिम्मा लिया। 10 जून को पिता भगाराम माली के साथ बच्ची को एंबुलेंस से मुंबई ले जाया गया था। जहां पर मुंबई के वर्ली क्षेत्र के एसआरसीसी अस्पताल में 14 जून को सफल सर्जरी हो गई। जिसके बाद 6 दिन तक चिकित्सकों की टीम के देखरेख में रही। 20 जून तक 3 बार टेस्ट होने एवं स्वस्थ रिपोर्ट आने पर रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। प्लेन से सोनू को लेकर जोधपुर पहुंचे। यहां से जालोर तक पहुंचाने के लिए भी सोनू की टीम के जोधपुर निवासी हितेश जैन साथ गए। मासूम के ऑपरेशन का पूरा खर्च सोनू सूद उठाया तथा उन्हें वापस घर छोड़ने की व्यवस्था भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *