रींगस : सीकर के रींगस क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-52 पर कार पुलिया से नीचे जा गिरी। शनिवार देर शाम हुए इस हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। सभी शवों को रींगस अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा बावड़ी ठिकरिया गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी पुलिया पर हुआ। सीकर से जयपुर की जा रही कार के पुलिया से नीचे गिरने पर जोर की आवाज हुई। स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर भागे। इतने में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से कार में सवार 5 लोगों को काफी मशक्कत के बाद निकाला। गंभीर हालत में सभी को एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया।
सीकर के रींगस क्षेत्र में एनएच 52 पर ठिकरिया के पास हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं,ईश्वर उन्हें इस बेहद कठिन समय में सम्बल दें व दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 18, 2021
इस हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक जताया और ट्वीट किया कि सीकर के रींगस क्षेत्र में एनएच 52 पर ठिकरिया के पास हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें इस बेहद कठिन समय में सम्बल दें व दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।
