झुंझुनूं। श्री श्री1008 श्री आत्ममुनि जी महाराज के अस्थिकलश श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ कल शुक्रवार को मुनि आश्रम ,खेमी सती रोड,झुंझुनूं लाया जाएगा जहां उन्हें श्रद्धाजंलि दी जाएगी । श्रद्धाजंलि सभा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है। ब्रह्मलीन मुनि के शिष्यों ने बताया कि इसके पश्चात 27 फ़रवरी को शाकंभरी स्थित मुनि आश्रम में दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक श्रद्धाजंलि सभा रखी गई है। इस दौरान आत्म मुनि जी महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किए जायेंगे।
