Headlines

भ्रष्टाचार के आरोपों और पुलिस जांच से बेफिक्र बर्खास्त SHO सीमा जाखड़ कर रही अपनी शादी एन्जॉय, पुलिस फरार बता रही

जोधपुर : तस्करों को रूपये लेकर भगाने के मामले में बर्खास्त हुई SHO सीमा जाखड़ की आज शादी है। वह अपनी शादी के मेहंदी-हल्दी रस्म में DJ पर अपने रिश्तेदारों के साथ डांस कर रही है। जोधपुर के मंडोर रोड स्थित मैरिज गार्डन में सुखराम कालीराणा से उसकी शादी हो रही है। उधर, सिरोही एसपी का कहना है कि उससे जुड़े मामले की तफ्तीश चल रही है। वह डिप्टी सीमा को फरार बता रहे हैं। फिलहाल भ्रष्टाचार के आरोपों और पुलिस जांच से बेफिक्र पूर्व थानेदार अपनी शादी एंजॉय कर रही हैं।

परिजनों का कहना है कि जांच में सच सामने आ जाएगा। ऐसे में फिलहाल तो यह वक्त शादी के जश्न का है। ऐसे में हम लोग सीमा की शादी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। भोपालगढ़ क्षेत्र निवासी सुखराम के साथ वह विवाह बंधन में बंधने जा रही है।

पुलिस अधिकारियो के अलग-अलग बयान

पुलिस सेवा से बर्खास्त किए जाने के बाद सिरोही पुलिस को सीमा की तलाश है। सिरोही के स्वरूपगंज थाना अधिकारी हरि सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सभी आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। डीएसपी मदन सिंह ने भी फरारी की पुष्टि की है। एसपी धर्मेन्द्र सिंह यादव का कहना है कि फिलहाल इस मामले में वे कोई टिप्पणी करना नहीं चाहते। मामले की तफ्तीश जारी है। ऐसे में कुछ बोलना उचित नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *