Headlines

CM सलाहकार डॉ. राजकुमार शर्मा के जन्मदिन उपलक्ष्य में हीरावाला इंडस्ट्रियल एरिया में रक्तदान शिविर लगा, 251 यूनिट्स ब्लड संग्रहित

जयपुर। कानोता के हीरावाला इंडस्ट्रियल एरिया में सीएम सलाहकार व नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 13वां विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगा,जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया। रक्तदाताओं की हौसला आफजाई करने मुख्यमंत्री सलाहकार डॉ. राजकुमार शर्मा स्वयं पहुंचे तथा शिविर में रक्तदाताओं को अपने हाथों से प्रशस्ति पत्र, बैग और मेडल वितरित किए। शिविर में 6 टीमों ने 251 यूनिट रक्त संग्रहित किया।

इस अवसर पर डॉ. राजकुमार शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “रक्तदान युवाओं के लिए परम कर्तव्य होना चाहिए”। रक्तदान की मुहिम को विश्व पटल पर लाने का काम हो रहा। रक्तदान करके अलग ही सुकून मिलता है। कार्यक्रम में जमवारामगढ़ विधायक गोपाल मीणा व कांग्रेस नेता डॉ. राजपाल शर्मा भी मौजूद थे। आयोजक हीरावाला इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन के संजय ओसवाल, रविंद्र अग्रवाल, देवेंद्र जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। शिविर में लोगों ने निशुल्क डायबिटीज, बीपी व ब्लड जांच करवाई।

CM सलाहकार के जन्मदिन उपलक्ष्य में हीरावाला इंडस्ट्रियल एरिया में रक्तदान शिविर लगा, 251 यूनिट्स ब्लड संग्रहित

समर्थकों की ओर से मुख्यमंत्री सलाहकार डॉ. राजकुमार शर्मा का 51किलो की माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर अवनीश सिंघल, सुनील दत्त शर्मा, मुदित गर्ग, दिनेश शर्मा, राजीव सतीजा, रोहित यादव, अभिनव गर्ग, जुबिन मेहता, मनीष बंसल, भुवन जैन समेत अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *