Headlines

RPSC 25 लाख घुसकांड: भैरोंसिंह गुर्जर का आरोपियों से होगा आमना-सामना, आरोपी फिर से 2 दिन के रिमांड पर

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की RAS-2018 भर्ती को लेकर रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपी जूनियर अकाउंटेंट सज्जन सिंह गुर्जर को RAS भर्ती के इंटरव्यू में सलेक्शन कराने के एवज में 25 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसी मामले को लेकर ACB की जांच में कड़ी दर कड़ी खुलती गयी और कई चौकाने वाले नाम सामने आते गए। इस घूसकांड में गिरफ्तार आरोपी जूनियर अकाउंटेंट और उसके सहयोगी PA को ACB ने रिमांड अवधि पूरी होने पर न्यायालय में पेश किया, जहां से उनको दो दिन के फिर से रिमांड पर लिया है। इस मामले में RPSC मेंबर राजकुमारी गुर्जर के रिटायर्ड IPS पति भैरोसिंह से भी ACB पूछताछ करेगी। पूछताछ में आरोपियों ने रिश्वत भेरोंसिंह के नाम लेना कबूल किया है।

इसके लिए ACB दोनों आरोपियों को भैरोसिंह के आमने सामने लाएगी। अब तक की पूछताछ में अपने आपको पीए कहने वाले नरेन्द्र पोसवाल ने कबूल कर लिया है कि उसने यह रिश्वत भेरोंसिंह के लिए ली। ऐसे में ACB उनसे भी पूछताछ करेगी। आरोपी सज्जनसिंह अपने सहयोगी और अपने आपको PA कहने वाले नरेश पोसवाल की मदद से लोगों को फंसाता था। दोनों आरोपियों का और किन किन से सम्पर्क था और किन किन से इनकी बातें होती थी। साथ ही इनकी गतिविधियों के बारे में भी ACB पड़ताल करने में जुटी है। अभी तक की पूछताछ में यह तो कंफर्म हो गया है कि राजकुमारी गुर्जर के रिटायर IPS पति भैरोसिंह गुर्जर से इनका लगातार सम्पर्क था।

rpsc 2
यह था मामला

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के जूनियर अकाउंटेंट सज्जन सिंह गुर्जर को को RAS भर्ती के इंटरव्यू में सलेक्शन कराने के एवज में 1 लाख रुपए नकद और 22 लाख के डमी नोट के साथ गिरफ्तार किया। इसके लिए 25 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इनमें से 2 लाख खुद के लिए थे। RPSC मेंबर राजकुमारी गुर्जर व उनके रिटायर्ड पुलिस अधिकारी पति भैरों सिंह गुर्जर का भी नाम इस प्रकरण में सामने आया है। इस मामले में RPSC मेंबर राजकुमारी गुर्जर के कथित पीए नरेन्द्र पोसवाल को भी ACB ने गिरफ्तार किया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *