नागौर : आरएलपी सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल शनिवार को आवास पर रहे, जहां उन्होंने रामा-श्यामा करने पहुंचे प्रदेश भर के हजारों लोगो से मुलाकात की तथा आए हुए लोगों की समस्याओं को भी सुना। सांसद हनुमान बेनीवाल ने कई विभागों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए मौके पर ही अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिए।

