Headlines

आरएलपी सुप्रीमों ने की बाड़मेर के दलित युवक गेमराराम मेघवाल की सकुशल वतन वापसी की मांग

आरएलपी सुप्रीमों

जयपुर। आरएलपी सुप्रीमों एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिख बाड़मेर जिले के दलित युवक गेमराराम मेघवाल की पाकिस्तान से जल्द से जल्द वतन वापसी की मांग की हैं। बेनीवाल ने इस संबंध में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को बाड़मेर जिले के दलित युवक गेमराराम मेघवाल की पाकिस्तान से जल्द से जल्द वतन वापसी की मांग को लेकर पुन: पत्र सौंपा और इस सम्बन्ध में चर्चा की।

बेनीवाल ने बताया कि विदेश मंत्री अन्यत्र होने के कारण उनसे मुलाकात नही हो सकी परन्तु गेमराराम के मामले को लेकर आगामी सप्ताह में उनसे व्यक्तिगत मुलाकात भी करूंगा। आरएलपी सुप्रीमों ने विदेश मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि राजस्थान के बाड़मेर जिले का दलित युवक गेमराराम मेघवाल भूलवश 4 नवम्बर 2020 को तारबंदी क्रॉस कर पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गया। गेमराराम की वतन वापसी की मांग को लेकर विदेश मंत्री को 3 फरवरी 2021 भी पत्र लिखा था जिसके प्रत्युत्तर में बताया गया कि इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को अवगत करवाने की बात कही गई थी, लेकिन पाकिस्तान हुकूमत की तरफ से आज दिन तक कोई जवाब ही नहीं दिया गया।

आरएलपी सुप्रीमों ने विदेश मंत्री से इस मामले में व्यक्तिश:संज्ञान ले गेमराराम की वतन वापसी सुनिश्चित करवाने की मांग दोहराई हैं और कहा है कि इस संबंध में जो भी आवश्यक कदम भारत सरकार की ओर से उठाए जा सकते हैं वह उठाएं ताकि गेमराराम के दु:खी परिजन रिश्तेदारों को हम ढाढंस बंधा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *