जयपुर। सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने नगर निगम ग्रेटर सीईओ को सफाई कर्मचारियों से जुड़ा 16 सूत्री मांग पत्र सौंप उनसे सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर नगर निगम हैरिटेज की तरह सभी मांगों को मानने की मांग की।
डॉ. जोशी ने संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ का संरक्षक होने के नाते यह मांग पत्र सौंपा। इससे पहले डॉ महेश जोशी ने मांग पत्र पढ़ कर भी सुनाया और कहा कि कहा, हमारी आठ सूत्री लंबित मांगों को हेरिटेज निगम प्रशासन ने हुबहू मान लिया। उम्मीद है कि आप भी सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे ।
मांग पत्र के अध्ययन के लिए संघ की ओर से निगम प्रशासन को तीन चार दिन का समय दिया गया हैं। ग्रेटर निगम आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव ने कहा कि नगर निगम प्रशासन के लिए शहर की सफाई और सफाई श्रमिक पहली प्राथमिकता है। जोशी से कहा कि आप मेरे कार्यकाल में पहली बार नगर निगम मुख्यालय पधारे हैं। आपकी बात का पूरा मान रखने का प्रयास किया जायेगा। मुख्य सचेतक ने मांग पत्र पर सहानुभूतिपूर्वक विचार के आश्वासन पर ष्टश्वह्र यज्ञमित्र सिंह देव का आभार जताया।
