भीलवाडा : राजस्थान सरकार के कैबिनेट में राजस्व मंत्री तथा जिले की मांडल विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामलाल जाट एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं। राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने अपने ट्विटर से इस बात की जानकारी देते हुए स्वयं को आइसोलेट कर लिया है और अपील की है कि पिछले 2 दिन के दौरान जो भी उनके संपर्क में आए हैं वह अपना भी टेस्ट करा ले। विदित है की पूर्व में भी रामलाल जाट कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर में कोरोना पॉजिटिव हो गए थे ।
आज मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया है।गत दो दिन में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से निवेदन है कि वे स्वयं को आइसोलेट कर लें एवं अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं।
— Ramlal Jat (@RamlaljatINC) January 16, 2022
