Headlines

REET: विधानसभा में आज फिर सुनाई दी गूंज, देवनानी ने उठाई नार्को टेस्ट की मांग; कहा- भाजपा राज में आते ही करवाएगी सीबीआई जांच

devnani

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में सोमवार को शिक्षा विभाग की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी गहलोत सरकार और कांग्रेस पर जमकर बरसे देवनानी ने शिक्षा विभाग की कमियों को गिनाया। साथ ही रीट मामले में सीबीआई जांच की मांग को दोहराते हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बर्खास्त अध्यक्ष डीपी जारोली और लिप्त लोगों के नार्को टेस्ट करवाने तक की मांग कर डाली। देवनानी ने कहा हमारी सरकार आएगी, तो हम इस मामले की सीबीआई जांच भी करवाएंगे।

सदन में अनुदान मांगों पर बहस के दौरान देवनानी ने कहा कि मौजूदा सरकार के 3 साल के कार्यकाल में राजस्थान में शिक्षा गायब हो गई है। ना स्कूल और कॉलेज भवन हैं और ना ही इनमें पढ़ाने वाले शिक्षक। पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा कि हालात यह है कि महात्मा गांधी स्कूल में नए फैकल्टी रखी नहीं और पुरानी हिंदी मीडियम स्कूल को ही बदलकर इंग्लिश मीडियम कर दिया। साथ ही आज 18632 स्कूल ऐसे हैं, जहां बिजली के कनेक्शन ही नहीं हैं।

देवनानी ने लेखानुदान मांगों पर बहस के दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा पर भी निशाना साधा और कहा कि पूर्व शिक्षा मंत्री को शिक्षा में कोई रुचि नहीं थी, बस वह तो आरएसएस और प्रधानमंत्री मोदी को गालियां देने के साथ ही महापुरुषों के अपमान में जुटे रहते थे।देवनानी ने कहा कि वो ऐसा इसलिए करते थे क्योंकि इटालियन कोचिंग से पढ़े हैं। देवनानी ने इस दौरान राजीव गांधी स्टडी सर्किल से जुड़े पदाधिकारी और कर्मचारियों पर भी निशाना साधा साथ ही देवनानी ने इस दौरान ना केवल रीट बल्कि अन्य परीक्षाओं के भी पर्चे लीक होने के गंभीर आरोप लगाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *