जयपुर। भाजपा से राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने REET परीक्षा में पेपर लीक मामले को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे करते हुए कहा है कि इस प्रकरण में मंत्री, पूर्व मंत्री, सीएमओ व सीएमआर तक के तार जुड़े हुए होने के कारण इसकी जांच सीबीआई से होने पर ही सत्यता सामने आ सकती हैं। उन्होंने परीक्षा को रद्द करने तथा अभ्यर्थियों को सारा खर्च लौटने को सरकार से कहा है।
किरोड़ी ने राजस्थान विश्वविद्यालय पेंशनर एसोसिएशन के व्हाट्सएप ग्रुप में 4 फरवरी को रात्रि 9.33 बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बर्खास्त अध्यक्ष डॉ. जीपी जारोली की ओर से किये मैसेज को सार्वजनिक कर फिर से राजस्थान की सियासत को गर्मा दिया है। इस कथित व्हाट्सएप ग्रुप के जिस मैसेज को उदृत किया गया है उसमें कहा गया है कि मुझे तो बेवजह बलि का बकरा बनाया जा रहा है। कुछ बड़े नेताओं तथा ब्यूरोक्रेट ने मिलकर यह बड़ा घोटाला किया है। जिसमे मंत्री सुभाष गर्ग के दबाव में आकर मैंने सरस्वती प्रिंटिंग प्रेस से पेपर छापने के आदेश दिए थे जिसकी जानकारी प्रदीप पाराशर को भी थी।
सरस्वती प्रिंटिंग प्रेस को ही प्रिंटिंग का कार्य दिया जाए इसका दबाव बनाने के लिए उस दिन अजमेर में मेरे यहाँ प्रदीप पराशर व सुभाष गर्ग मौजूद थे जिनकी लोकेशन लेने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। डॉ. किरोड़ी ने पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के पुत्र के कोचिंग सेंटर सहित कई ऐसे नए सेंटरों का खुलासा भी किया गया हैं जिनमे पेपर लीक हुआ। मीणा ने ये भी आरोप लगाया कि जारोली के राजनीतिक संरक्षण के बयान के बाद उन्हें भूमिगत कर दिया गया ताकि सच्चाई को दबाया जा सके। उन्होंने जारोली को गिरफ्तार नहीं करने पर भी सवाल उठाए।
क्या-क्या सवाल उठाए किरोड़ी ने…







