Headlines

ओवैसी पर हमले को लेकर शाह का राज्यसभा में जवाब: गृह मंत्री बोले- आप सुरक्षा लीजिए, ताकि हमारी चिंता खत्म हो

ओवैसी

नई दिल्ली : AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर UP में हुए हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में बयान दिया। शाह ने ओवैसी से सुरक्षा लेने की अपील की। शाह ने कहा कहा, ‘मैं सदन के माध्यम से कहना चाहता हूं कि ओवैसी जी आप सुरक्षा ले लीजिए और हमारी चिंताओं का समाधान कीजिए।’ उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली और तेलंगाना पुलिस की सुरक्षा भी वे नहीं ले रहे हैं।

अमित शाह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। शाह ने आगे कहा कि सांसद ओवैसी का हापुड़ में न तो कोई कार्यक्रम था और ना ही उनके आने की कोई सूचना थी।’ शाह इसको लेकर लोकसभा में भी बयान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *