Headlines

अरुणाचल प्रदेश : एवलॉन्च की चपेट में आए सेना के 7 जवान, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

एवलॉन्च

कामेंग : अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके में हुए हिमस्खलन (एवलॉन्च) में सेना के सात जवान चपेट में आ गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने दिल्ली में बताया कि उनकी तलाश व बचाव का अभियान जारी है। एवलॉन्च की यह घटना राज्य के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हुई। लापता जवान रविवार को गश्त कर रहे एक सैन्य दल का हिस्सा थे। तभी हिमस्खलन होने से वे उसकी चपेट में आ गए।

एक सूत्र ने बताया कि जवानों की तलाश व बचाव का काम जारी है। विशेषज्ञों की टीम को विमान से मौके पर भेजा गया है, ताकि बचाव कार्य में उनकी सेवाएं ली जा सकें। इलाके में मौसम खराब है और पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है, इसलिए बचाव कार्य पर भी असर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *