कपासन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस पर जरुरतमंदो को भोजन के पैकेट का वितरण किया गया। राजीव गांधी युवा क्लब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष डॉ. ललित बोरीवाल के नेतृत्व में शनिवार को कपासन दरगाह के पीछे, हाई-वे माता जी के मंदिर के निकट तम्बू लगाकर निवास कर रहे लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किये गये।

क्लब के प्रवक्ता पवन शर्मा ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि 21 मई से यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा था जिसका समापन राहुल गांधी के जन्म दिवस पर आज हुआ। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी कपासन के पूर्व अध्यक्ष दिनेश चास्टा, करजाली सरपंच राजेंद्र गोठवाल, पार्षद पुखराज खाब्या, अनिकेश सोनवाल, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष रामपाल सरगरा आदि उपस्थित थे।
