Headlines

पिकअप वाहन ने ऊंट गाड़ी को मारी टक्कर, 2 की मौत और 4 घायल

नागौर: डीडवाना क्षेत्र में लालासरी गांव में एक सड़क हादसे में घायलों को बचाने पहुंचे लोगों में पीछे से आ रही कैम्पर घुस गई और उन्हें रौंद दिया। शनिवार देर रात्रि में अचानक हुए इस भीषण हादसे में 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई तो करीब 4 जने गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमे से 1 पुरुष की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया है और एक महिला और 2 बच्चों का राजकीय बांगड़ अस्पताल डीडवाना में उपचार चल रहा है।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची मौलासर थाना पुलिस ने दोनों शव को राजकीय बांगड़ अस्पताल डीडवाना की मोर्चरी में रखवाया है, जहां उनका आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। हादसे के बाद पिकअप व कैम्पर चालक वाहनों को वहीं छोड़ मौके से भाग गए थे,अब पुलिस ने पिकअप वाहन व कैम्पर वाहन को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है।

Pickup vehicle hit camel car, 2 killed and 4 injured

जानकारी के अनुसार ललासरी गांव में हाइवे पर चल रही एक ऊंट गाड़ी को पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और भाग गया। हादसे की आवाज सुनकर आस-पास ही रहने वाले महिला-पुरुष ऊंट गाड़ी में सवार घायलों को बचाने हाइवे की तरफ दौड़े और रेस्क्यू शुरू किया। वो घायलों को बचाकर सड़क से साइड में लाते उससे पहले ही हाइवे पर पीछे से आ रहे एक कैम्पर वाहन ने रेस्क्यू में लगी हुई महिला-पुरुषो की भीड़ को रौंद दिया।

मरने से पहले ऊंट गाड़ी सवार बोला- मेरे बच्चों तक ये आम पहुंचा देना

ऊंट गाड़ी सवार बुधाराम मेघवाल डीडवाना से नमक भरकर अपने गांव ले जा रहा था। इस दौरान उसने अपने बच्चों के लिए आम भी खरीदे हुए थे। हादसे के बाद जब ऊंट गाड़ी उछल गई और वो बुरी तरह घायल हो गया था। इस दौरान उसे बचाने आए लोगों को उसने कहा कि में तो मरने वाला हूं, पर ये आम किसी तरह से मेरे बच्चों तक पहुंचा देना। लोग उसे बचाते और संभालते उससे पहले ही पीछे से आई एक कैम्पर ने एक बार फिर कहर बरपा दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *