Headlines

राजीव गांधी युवा क्लब ने मनाया सद्भावना दिवस

कपासन : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर स्थानीय उप कारागृह में राजीव गांधी युवा क्लब के तत्त्वाधान में सद्भावना दिवस मनाया गया। राजीव गांधी युवा क्लब के द्वारा राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।राजीव गांधी युवा क्लब के प्रवक्ता पवन शर्मा ने बताया कि राजीव गांधी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में स्थानीय उपकारागृह में 56 बंदियों को राखी बांधकर क्लब सदस्या इंदिरा सरगरा ने कैदियों से निवेदन किया कि मै राखी बांधकर बदले में आपसे अपराध न करने की अपील करती हूँ।

WhatsApp Image 2021 08 20 at 4.56.25 PM

इस अवसर पर सभी कैदियों ने शपथ लेते हुए भविष्य में अच्छे आचरण एवं नशा नही करने का संकल्प लिया। इस दौरान पंचायत समिति प्रधान भेरूलाल चौधरी, पूर्व चैयरमेन प्रमोद मोदी, क्लब के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता डॉ.ललित बोरीवाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चास्टा ने कैदी भाइयो को मिठाई के पैकेट वितरित किये एवं बंदियों को अपराध न करने की सीख दी। इस कार्यक्रम के दौरान पार्षद अनिकेश सोनवाल,पुखराज खाब्या,प्रकाश व्यास,रामपाल सरगरा,असफाक तुर्किया आदि भी मौजूद थे।

gandhi advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *