Headlines

राठौड़ ने शुरू किया अनूठा प्रकल्प #मेरी_बेटी_मेरा_गौरव

चूरू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों के तहत विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक नए प्रकल्प “मेरी बेटी-मेरा गौरव” की शुुरुआत की हैं।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि बेटियां हमारा गौरव हैं जिनके सर्वांगीण विकास के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं। चूरू और रतननगर के सभी वार्डों तथा चूरू विधानसभा के सभी 108 गांवों में टीम का गठन कर सर्वे करवाया जाएगा ताकि कोरोना के कारण अनाथ हुई प्रत्येक जरूरतमंद बेटी तक सहायता पहुंचाई जा सके।

चूरू में कोरोना के कारण ऐसी बेटियां जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है, उन अनाथ बच्चियों के लिए कक्षा 1 से 12 वीं तक नि:शुल्क शिक्षा के साथ यूनिफॉर्म व पुस्तकों की व्यवस्था की जाएगी। बच्चियों को एक हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय भी दिया जाएगा।

 

पूर्व मंत्री राठौड़ ने मोदी सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर गौरीशंकर एंड निर्मला अग्रवाल फाउंडेशन, जयपुर के सहयोग से कोरोना काल में अनाथ बच्चियों को संबल प्रदान करने तथा समाज की मुख्यधारा में लाने की दिशा में मेरी बेटी – मेरा गौरव कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *