जयपुर। कोरोना की रफ्तार कम हुई है तथा सरकारी आंकड़ों में ये संख्या काफी कम भी हो गई पर जयपुर में कल 401 मामले आये थे आज बढ़कर 601 पहुंच गए। यानी कोरोना अभी पूरी तरह गया नहीं है।
राज्यभर की रिपोर्ट हालांकि संतोष पैदा करने वाली है। पिछले 24 घंटों में 2298 मामले ही संक्रमितों के पाए गए जबकि 9636 लोग ठीक होकर घर पहुंचे। मृतक संख्या 66 रही। अब कोरोना के कुल एक्टिव मामले 49224 बच गए।
इसके अलावा अलवर में 203, जोधपुर में 164 पॉज़िटिव केस मिले। कोटा में 64, उदयपुर में 107, सीकर में 105 केस,श्रीगंगानगर में 148, हनुमानगढ़ में 102 कोविड संक्रमित मिले। झुंझुनू में 84 ,जैसलमेर में 64,बीकानेर में 85 ,अजमेर में 44,भीलवाड़ा में 41,दौसा में 35,पाली में 48 कोविड संक्रमित मिले।
