Headlines

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा कैलेंडर किया जारी, 6 महीने में होगी 9 प्रतियोगी परीक्षा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड

जयपुर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्रदेश में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसके तहत सितंबर 2021 से फरवरी 2022 तक राजस्थान में 9 प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेशभर के लगभग 50 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें सात परीक्षाएं इसी साल दिसंबर तक जबकि दो परीक्षाएं अगले साल फरवरी में आयोजित की जाएंगी।

वहीं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करने का युवाओं ने भी स्वागत किया है। उनका कहना है कि पिछले लंबे समय से परीक्षाओं का शेड्यूल जारी नहीं हुआ था। जिससे अभ्यार्थी भी असमंजस की स्थिति में थे। लेकिन अब जब एक साथ 9 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया गया है। तो अभ्यर्थी को समय रहते परीक्षा की जानकारी मिल गई है। जिससे अभ्यार्थी सही समय पर परीक्षाओं की तैयारी कर सकेगा।

ये है परीक्षाओं का शेड्यूल
  • 12 सितंबर – कृषि अभियंता सिविल डिग्री संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2020
  • 18 सितंबर – कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती 2021
  • 23-24 अक्टूबर – पटवार सीधी भर्ती परीक्षा 2019
  • 29-30 और 31 – अक्टूबर शीघ्र लिपिक सीधी भर्ती परीक्षा 2018 (फेज 2)
  • दिसंबर 2021 – संगणक भर्ती परीक्षा 2021
  • दिसंबर 2021 – सहायक अग्निशमन अधिकारी एवं फायरमैन सीधी भर्ती परीक्षा 2021
  • दिसंबर 2021 – ग्राम सेवक/ ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा (प्रारंभिक)
  • फरवरी 2022 – कृषि अभियंता (कृषि अभियांत्रिकी) सीधी भर्ती परीक्षा 2021
  • फरवरी 2022 – ग्राम सेवक/ ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा 2021 (मुख्य)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *