Headlines

रैली जैसा रैला: पायलट के जन्मदिन पर बधाई देने हजारों की संख्या में जयपुर पहुंचे समर्थक

राजस्थान में जन्मदिन से पहले पायलट समर्थक करेंगे शक्ति प्रदर्शन, कितने विधायक पहुंचेंगे इस पर रहेगी सबकी निगाह रैली जैसा रैला: पायलट के जन्मदिन पर बधाई देने हजारों की संख्या में जयपुर पहुंचे समर्थक file pic

जयपुर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का ऐसा रैला उनके सिविल लाइंस स्थित निवास पर उमड़ा कि शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सिविल लाइंस क्षेत्र में तो वाहनों के प्रवेश तक को रोकना पड़ा। एक बड़ी जनसभा जैसी भीड़ स्वत: स्फूर्त जुट गई। पायलट के जन्म दिन के बहाने इसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा हैं। पायलट कौर टीम की माने तो पूरे प्रदेशभर से 5 लाख से अधिक समर्थक पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को बधाई देने अपने संसाधनों से जयपुर आए हैं। प्रदेशभर में जन्मदिन के कार्यक्रम अलग हैं। पोस्टर बैनरों की तो ऐसी भरमार है कि मानों पूरा प्रदेश की पायलटमय हो गया हो। पायलट के सपनों का राजस्थान वीडियों भी काफी चर्चा में हैं।

रैली जैसा रैला: पायलट के जन्मदिन पर बधाई देने हजारों की संख्या में जयपुर पहुंचे समर्थक

इस बीच पायलट ने आज अपने 44वें जन्मदिन पर सुबह-सुबह जयपुर के प्रमुुख मंदिरों खोले के हनुमान जी, शिवमंदिर तथा अन्य मंदिरों में पहुंच पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद वे अपने सरकारी निवास पर पहुंचे जहां जुटे समर्थकों से जन्मदिन की शुभकामना प्राप्त कर उनका आभार जताया। पायलट समर्थक अधिकांश विधायक भी पायलट के इस जन्मदिवस जलसे में नजर आएं। समर्थकों ने पायलट को किसी ने पुष्प गुच्छ, तो किसी ने तलवार तो किसी ने अन्य प्रतीक चिन्ह भेंट कर बधाई दी।

पायलट को बधाई देने पहुंचे लोगों की संख्या इतनी थी कि उनके आवास से बाहर की पूरी रोड लोगों से अट गई। सिविल लाइंस में उनके आवास तक पहुंचने के मार्ग भी इसी तरह अटे पड़े थे। वाहनों की आवाजाही इस क्षेत्र में बंद कर दिए जाने के बावजूद शहर के कई क्षेत्रों की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। कई मार्गों पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई तो कुछ रास्तों में जाम के चलते लोगों को अपने मुकाम पर पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

रैली जैसा रैला: पायलट के जन्मदिन पर बधाई देने हजारों की संख्या में जयपुर पहुंचे समर्थक

पायलट ने आज अपने जन्मदिन पर 44 किलो लड्डू का बना केक भी काटा। समर्थकों से मिलने के लिए उन्हें एक स्टेजनुमा मंच पर खड़ा होना पड़ा। आवास के बाहर एक-एक करके लोग बधाई देते हुए जा रहे थे। भीड़ एक जगह एकत्रित ना रहे तथा सभी लोगों को पायलट तक पहुंचने का मौका मिले इसके लिए कार्यकर्ताओं की एक टीम भी जुटी हुई थी।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को बधाई देने का यह सिलसिला सुबह शुरू हुआ था जो अनवरत जारी था। पायलट कौर टीम की माने तो बधाई का यह सिलसिला कल तक जारी रहेगा। इससे पहले सोमवार को पायलट समर्थकों ने पूरे राजस्थान भर में पेड़ लगाए। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5 हजार वृक्षारोपण के लक्ष्य के अनुसार 10 लाख पौधे लगाए जाने थे। वृक्षारोपण के आज भी कई स्थानों पर कार्यक्रम हो रहे हैं। इसके अलावा कुछ शहरों में ब्लड डोनेशन के कैम्प भी रखे गए हैं। गायों को हरा चारा, अस्पतालों में फल-फ्रूट का वितरण, भोजन तथा राशन सामग्री जैसे कार्यक्रमों के साथ कई जगहों पर पायलट की दीर्घायु की कामना के लिए हवन, पूजा-अर्चना जैसे धार्मिक आयोजन भी हुए।

पायलट की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरा सिविल लाइंस क्षेत्र सचिन पायलट जिन्दाबाद के नारों से गूंज रहा था। पायलट को जन्म दिन पर कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने फोन व ट्वीट कर बधाई दी। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा आदि ने भी ट्वीट कर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *