जयपुर। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण ट्रेनों में कम यात्रीभार के कारण रेलवे (Railway) ने जयपुर से जुड़ी 5 ट्रेनों के संचालन को रद्द कर दिया। इनमें 09666/65 उदयपुर-खजुराहो-उदयपुर, 04861/62 जयपुर-चुरू-जयपुर, 02923/24 अजमेर-आगरा फोर्ट-अजमेर 6 मई, 09773/74 जयपुर -इंदौर – जयपुर, 04833/44 जयपुर-हिसार-जयपुर 7 मई से अग्रिम आदेशों तक रद्द रहेगी।
वहीं 02992/91 जयपुर-उदयपुर-जयपुर और 09717/18 जयपुर – दौलतपुर चौक- जयपुर 7 मई से रोजाना की बजाय सप्ताह में तीन दिन ही संचालित होंगी।
