Headlines

Corona Vaccine : 81 हजार पुलिसकर्मियों को लगी कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज

Corona Vaccine
  • 60 हजार 821 को दूसरी डोज भी लगी

जयपुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए चल रहे वैक्सीनेशन के तहत अब तक राजस्थान पुलिस के 81 हजार 103 अधिकारियों व जवानों को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की प्रथम डोज एवं 60 हजार 821 को द्वितीय डोज लगी।

महानिदेशक पुलिस एम एल लाठर ने बताया कि राजस्थान पुलिस के कुल 94 हजार 57 अधिकारियों व जवानों ने वैक्सीनेशन के लिए पंजीयन करवाया है। अब तक 81 हजार 103 अधिकारियों व जवानों को कोरोना वैक्सीनेशन की प्रथम डोज एवं 60 हजार 821 को द्वितीय डोज सहित कुल 1 लाख 41 हजार 924 डोज लगायी जा चुकी है।

लाठर ने बताया कि जयपुर प्रथम के 14361 को प्रथम व 11387 को द्वितीय वैक्सीन डोज, जयपुर द्वितीय के 1750 को प्रथम व 832 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसी तरह प्रदेश के अन्य जिलों में कार्यरत पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को भी वैक्सीन लगवाई जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *