प्रवीण कटेवा प्रदेश कांग्रेस के सदस्य मनोनीत

WhatsApp Image 2023 06 01 at 11.08.23 AM

झुंझुनूं। झुंझुनूं जिला युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री प्रवीण कटेवा को AICC ने राजस्थान प्रदेश कॉंग्रेस का सदस्य मनोनीत किया है। प्रवीण कटेवा पूर्व मे NSUI व प्रदेश युवक कॉंग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं और समय समय पर AICC की तरफ से उतर प्रदेश,बिहार,झारखंड व मध्य प्रदेश मे सगंठन का कार्य करते रहे है।

वर्तमान में कटेवा जिले की दौ महत्वपूर्ण कमेटी जिला बीस सूत्रीय कमेटी व जिला अभाव अभियोग सतर्कता समिती के सदस्य भी है। प्रवीण कटेवा के मनोनीत होने पर प्रदेश व जिले के नेता व कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए AICC,PCC अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का हार्दिक आभार प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *