Headlines

विधानसभा के मानसून सत्र से पहले गहलोत मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना, कई मंत्रियों को बाहर करने के संकेत

जयपुर। राज्य विधानसभा के मानसूत्र में इस बार सत्ता पक्ष में आगे की पंक्ति में नए चेहरे नजर आने की पूरी संभावना हैं। विधानसभा का सत्र 19 सितम्बर से पहले कभी आहुत किया जा सकता हैं और उससे पहले मंत्रिमंडल फेरबदल होने की उम्मीद है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों से फीडबैक लेकर दिल्ली जा चुके हैं। दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान को माकन फीडबैक की पूरी रिपोर्ट सौपेंगे उसके साथ ही मंत्रिमंडल में फेरबदल की कवायद शुरू हो जाएगी। मोटे तौर पर माना जा रहा है कि मंत्रिमण्डल का विस्तार अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में ही हो जाएगा। 9 से 16 मंत्री नए बनाए जाने की संभावना हैं। मंत्रियों के विभागों में भी व्यापक फेरबदल होगा।

rajasthan assembly inside

आपको बता दे कि अजय माकन कई मंत्रियों को हटाने के संकेत दे चुके हैं, कई वरिष्ठ मंत्रियों का हटाकर उन्हें संगठन के काम में लगाया जाएगा। खाली पड़े मंत्री पदों व हटाएं जाने वाले मंत्रियों के स्थान नए मंत्री बनाएं जाएंगे।
जहां तक विधानसभा के मानसूत्र का सवाल हैं विधानसभा का सत्र बुलाने की तैयारी चल रही है। सरकारी विभागों ने विधानसभा सत्र को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुछ नए विधेयक भी विधानसभा में पेश करने की तैयारी है। संसदीय कार्य विभाग विधानसभा सत्र बुलाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास भेज चुका है। अब मुख्यमंत्री के स्तर पर फैसला होने के बाद फाइल राजभवन भेजी जाएगी, हालांकि अभी पुराने सत्र का भी सत्रावसान नहीं हुआ है। इस बार के विधानसभा सत्र को अहम इसलिए भी माना जा रहा है, क्योंकि इससे पहले गहलोत मंत्रिमंडल में फेरबदल होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *