Headlines

मोटी बस्सी में वृक्षारोपण:बच्चे की तरह पेड़ लगाकर, पालने का संकल्प

मोटी बस्सी (बांसवाड़ा)। विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा के “वृक्ष लगाओ, हरियाली लाओ” अभियान के दूसरे दिन अरथूना तहसील के मोटी बस्सी गांव में वृक्षारोपण किया गया। विप्र जिला मंत्री पियूष पंड्या ने बताया कि विप्र युवा तहसील अध्यक्ष नीतेश उपाध्याय के नेतृत्व मे श्रींसाम्ब मोटा महादेव मंदिर मोटी बस्सी मे वृक्षारोपण किया गया। पौधरोपण के इस कार्यक्रम में गांव के गणमान्य जनों में रूपशंकर उपाध्याय (व्याख्याता), नीलेश उपाध्याय, गिरीश उपाध्याय,हर्षित उपाध्याय आदि मौजूद थे।

पीयूष पंड्या के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस से शुरू हुआ वृक्षारोपण अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। मोटी बस्सी के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व रूपशंकर उपाध्याय ने सभी से एक वृक्ष लगा उसे परिवार के बच्चे की तरह पालने की अपील की तथा कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में प्राणवायु का जो संकट आया उसे हम अधिक से अधिक पेड़ लगाकर ही दूर कर सकते हैं। उन्होंने सभी से संकल्प का आव्हान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *