Headlines

राजनीतिक सरगर्मियों के बीच पायलट का टोंक दौरा यथावत

टोंक। जयपुर में चल रही राजनीतिक सरगर्मियों के बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का अपने निर्वाचन क्षेत्र टोंक का दौरा यथावत रहेगा। उनके निकटवर्ती सूत्रों के अनुसार टोंक में पायलट का डेढ बजे से कार्यक्रम है। पायलट का वहां रात्रि विश्राम का भी कार्यक्रम हैं। पाायलट के निकटवर्ती सूत्रों के अनुसार पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पीसीसी की बैठक में भी भाग लेंगे। इस बैठक के बाद ही वे टोंक के लिए रवाना होंगे। ऐसे में टोंक पहुंचने में उन्हें कुछ विलम्ब हो सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *