Headlines

कांग्रेस की राजनीति में तूफानी चक्रवात, क्या होगा और कब होगा, सबकी निगाहे उसी पर

जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन के.सी. वेणुगोपाल व राजस्थान प्रभारी अजय माकन की जयपुर यात्रा के साथ राजस्थान में कांग्रेस की अंदुरूनी राजनीति एकाएक गर्मा गई हैं। इन दोनों नेताओं का रात में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ होने वाला महामंथन तो सबसे महत्वपूर्ण है ही उसके साथ कल प्रदेश कार्यकारिणी की 10.30 बजे होने वाली बैठक भी अब अहम हो गई है। इस बैठक में जयपुर में मौजूद विधायकों को भी बुलाया गया हैं। PCC अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के PA की तरफ से निर्दलीय विधायको तक को फोन किया गया है।

पायलट खेमे के मुद्दों पर होनी है चर्चा

इस बीच वेणुगोपाल और माकन जयपुर पहुंच गए। इन दोनों कांग्रेस नेताओं की यात्रा मंत्रिमण्डल विस्तार और राजनैतिक नियुक्तियों को लेकर ही प्रमुख रूप से हैं। ये दोनों नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की ओर से कांग्रेस आलाकमान के समक्ष 11 माह पूर्व रखे गए मुद्दों के लिए गठित कमेटी के भी सदस्य है,क्योंकि तीसरे सदस्य अहमद पटेल का देहान्त हो चुका। मुख्यमंत्री से इनकी चर्चा सचिन पायलट खेमे के मुद्दों पर ही होनी हैँ।

ये भी पढ़े: राजनीतिक सरगर्मियों के बीच पायलट का टोंक दौरा यथावत

किस तिथि को मंत्रिमण्डल विस्तार होगा

कांग्रेस की इस राजनैतिक सरगर्मी से क्या निकलकर आता है। क्या सचिन पायलट के मुद्दों का निस्तारण हो जाएगा? उसी पर सबकी निगाहे लगी हुई है। पायलट हालांकि पूरी तरह से आश्वास्त है। मंत्रिमण्डल फेरबदल को लेकर तो पिछले तीन दिन से चर्चाओं को बाजार यहां तक गर्म है कि तारीख तक के कयास भी लगा लिए गए। मुख्यमंत्री की ओर से भी निकट भविष्य में फेरबदल के संकेत हैं पर ये किस फार्मूले के तहत होंगे और पायलट को मांग के अनुरूप प्रतिनिधित्व मिल पाएगा या नहीं। किस तिथि को मंत्रिमण्डल विस्तार होगा। यह अभी भविष्य के गर्भ में हैं।

ये भी पढ़े: अब किसे मंत्री बनाये, किसे मंत्री ना बनाएं को लेकर रार

PCC की बैठक में क्या चर्चा होगी?

सबसे आश्चर्यचकित करने वाली तो PCC की बैठक है जो रात साढ़े नौ बजे तय की गई। इस बैठक में क्या चर्चा होने वाली है उसका कोई एजेण्डा भी पार्टी पदाधिकारियों तक को पता नहीं हैं। जहां तक माना जा रहा है कि इस बैठक में कांग्रेस की एकजुटता के लिए प्रमुख नेताओं के भाषण हो जाएंगे। जिला व अन्य संगठनात्मक मुद्दों पर सुझाव भी लिए जा सकते हैं। सचिन पायलट भी आज जयपुर तो पहुंच गए,लेकिन कल उनका टोंक का प्रस्तावित दौरा है वह होगा अथवा वे पीसीसी की बैठक में भाग लेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *