रेल मंत्री ने एक ढाबे पर चाय में लगाया उबाल, साथियो के साथ बैठकर ली चाय की चुस्की

rail mantri making tea in tea stall pali e1633245982293

पाली : केन्द्रीय रेल, संचार एवं सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव पाली से सुमेरपुर के लिए सुबह रवाना हुए। इस दौरान यहां वे रास्ते में एक चाय की दुकान पर रुके। जहा उन्होंने गैस पर रखी चाय को उबाल भी लगाया। इस दृश्य को वहां मौजूद कई लोगों ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद आगे सुमेरपुर निकले।

पाली से सुमेरपुर जाते समय रेल मंत्री किरवा कस्बे में रुके जहां वे एक चाय की दुकान पर पहुंचे। भाजपा पदाधिकारियों के साथ चाय पी। लोगों से मिले। चाय पीकर आगे के लिए रवाना हो गए। इससे पहले उन्होंने पाली में एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। इसमें सोशल के प्रयोग के बारे में लोगों को जानकार दी। उन्होंने कहा कि कोई भी टेक्नोलॉजी आती हैं तो उसके उपयोग व दुरुपयोग दोनों पक्ष होते हैं। इसका दुरुपयोग न हो इसलिए बैलेंस रखते हुए इसका उपयोग करें।

rail mantri ashwini vaishnav

जगह-जगह अंडरब्रिज में पानी भरने की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि यह मामला ध्यान में हैं। सुधार के लिए जल्द उचित कदम उठाएंगे। पश्चिमी राजस्थान को ट्रेनों की सौगात देने की बात पर उन्होंने कहा कि पश्चिमी राजस्थान की आशाओं को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं में विस्तार करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के राज में रेलवे की काया बदली हैं। रेलवे स्टेशन, ट्रेनें देख ले पहले से वहां कितनी साफ-सफाई हैं। रेलवे अधिकारी भी समय पर आते हैं। इसमें सुविधाओं का विस्तार करेंगे। इससे की रेलवे में यात्रा करने वालों को सुविधाएं मिल सकें।

rail mantri ashwini vaishnav in somnath temple

सोमनाथ महादेव के दर्शन करने पहुंचे
इससे पहले मंत्री ने सुबह करीब पौन आठ बजे शहर के सोमनाथ महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उनका शहरवासियों ने अभिनंदन किया। उन्होंने सोमनाथ महादेव की पूजा कर आशीर्वाद लिया। फिर यहां से पैदल ही जूनी कचहरी पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों का अभिनंदन स्वीकार करते हुए राम-राम सा कहा। जूनी कचहरी पहुंच कर उन्होंने महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ सहित पेनोरमा में लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सेल्यूट किया। उन्होंने कहा कि वीरों को जन्म देने वाली इस महाराणा प्रताप की जन्म स्थली पर आकर उन्हें काफी खुशी हुई। मेरे से जितना कुछ होगा इस मातृ भूमि के लिए करूंगा। यहां से फिर वे सुमेरपुर के लिए अपनी कार से निकले।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *