Headlines

पाली में अल्लू अर्जुन ने परिवार के साथ की जंगल सफारी, देखा लेपर्ड

पाली में अल्लू अर्जुन ने परिवार के साथ की जंगल सफारी, देखा लेपर्ड

पाली: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन परिवार सहित उदयपुर होते हुए शनिवार को पाली के जवाई बांध क्षेत्र में पहुंचे हैं। बताया जा रहा हैं कि वे सुजान जवाई होटल में रूके हुए। उन्होंने जवाई फोरेस्ट एरिए में परिवार सहित संडे को लेपर्ड देखने के लिए जंगल सफारी की। इसकी भनक लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण होटल के पास पहुंचे लेकिन उन्हें अल्लू अर्जुन की झलक देखने को नहीं मिली। बताया जा रहा हैं कि अल्लू अर्जुन यहां अपने परिवार के साथ आए हुए हैं। जो संभवत सोमवार शाम को होटल से उदयपुर के लिए निकलेंगे। ओर वहां से फाइट लेकर आगे का सफर करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *