पाली: विप्र फाउंडेशन पाली के प्राणपुरुष स्वरूप जिलाध्यक्ष अजय शर्मा चोटिया की स्मृति में आज एक ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर आमजन के लिए समर्पित किया गया। चोटिया का हाल ही में कोरोना के कारण निधन हो गया था। उनका अचानक चला जाना सम्पूर्ण विफा परिवार के लिए एक ऐसा आघात है जिससे निकट भविष्य में उबर पाना बहुत मुश्किल है। उनकी स्मृति में विप्र ऑक्सीजन बैंक के तहत एक ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर आमजन हेतु समर्पित किया गया।

इस मौके पर पाली विप्र फाउंडेशन के पी. एम. जोशी मुख्य संरक्षक, नंदकिशोर पारीक संरक्षक, प्रदेश सचिव विजय राज गौड़, स्वतंत्र कुमार शर्मा, ताराचंद जी गौड, प्रमोद दवे, मोहन सिंह राजपुरोहित उपाध्यक्ष, श्रीमती पूजा ओझा महिला अध्यक्ष, नरेश बोहरा जिला महामंत्री, दिलीप दवे जिला महामंत्री, शिवप्रसाद जी दायमा उपाध्यक्ष, जुगल दाधीच शहर अध्यक्ष, मोहित सारस्वत अग्रणीजन मौजूद रहे।
