Headlines

उधार दिए रुपए मांगने पर पड़ोसी बाप-बेटे ने महिला से की मारपीट

महिला

कोटा : रुपए के लेन देन को लेकर एक महिला को लाठियों से बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पड़ोसी बाप-बेटे ने महिला को जमीन पर पटक कर लाठियों से हमला कर दिया। महिला को झालावाड़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, महिला नंदू बाई ने पड़ोसी मकसूद (मंजूर) को उधार रुपए दे रखे थे। जब वह रुपए मांगने पड़ोसी मकसूद के घर गई तो दोनों के बीच बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मकसूद और उसके बेटे ने नंदू बाई की जमकर पिटाई कर दी।

मारपीट की घटना सीसीटीवी में हुई कैद

इस दौरान बीच बचाव में नंदू बाई ने भी पत्थर फेंक कर खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन बाप-बेटे उस पर लाठी लेकर टूट पड़े। महिला को जमीन पर पटक कर बुरी तरह से मारा। इस दौरान पड़ोस की महिलाओं ने बीच बचाव किया। बेरहमी से मारपीट की घटना CCTV में कैद हो गई। घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

महिला

सुकेत एसएचओ रामपाल शर्मा ने बताया कि घटना शनिवार शाम 6 से 7 बजे की है। पीड़ित महिला नंदू बाई और आरोपी मकसूद हाट बाजार में रहते हैं। मकसूद खान में मजदूरी का काम करता है। शनिवार को नंदू बाई रुपयों को तकाजा कर रही थी। इसी दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। बाप-बेटे ने नंदू बाई के साथ लाठियों से मारपीट की। नंदू बाई झालावाड़ अस्पताल में भर्ती है। मारपीट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *