Padma Awards: : अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण

पद्मश्री

नई दिल्ली : पद्मश्री 2020 अवॉर्ड समारोह आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से यह सम्मान लेने सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली पहुंचीं। एक्ट्रेस कंगना रनोट और सिंगर अदनान सामी को पद्मश्री से सम्मानित किया किया।

करण जौहर, एकता कपूर और दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम समेत कुल 102 लोगों को पद्मश्री दिया जाएगा। इनके अलावा 10 लोगों को पद्म भूषण, जबकि 7 लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वहीं 16 हस्तियों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार प्रदान किया गया। सम्मान पाने वाले कुल 119 लोगों में 29 महिलाएं और एक ट्रांसजेडर भी शामिल है।

पद्म
अरुण जेटली का पद्म विभूषण सम्मान पत्नी संगीता ने प्राप्त किया
इन्‍हें दिया गया पद्म विभूषण सम्‍मान

देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण पाने वालों में जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे शिंजो आबे और पा‌र्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत) का भी नाम शामिल है। वहीं, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (मरणोपरांत), पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत) और पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को पद्म भूषण से नवाजा गया। ओडिशा के चर्चित मूर्तिकार सुदर्शन साहू, भारतीय-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी नरिंदर सिंह कपानी को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण प्रदान किया गया। इनके अलावा कर्नाटक के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ बेल्ले मोनप्पा हेगड़े, भारतीय इस्लामी विद्वान एवं कार्यकर्ता मौलाना वाहिदुद्दीन खान, पुरातत्वविद बीबी लाल को भी पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इन्‍हें मिला पद्म भूषण सम्‍मान

इसके अलावा कुल 10 लोगों को पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशूभाई पटेल (मरणोपरांत), भारतीय इस्लामिक विद्वान कल्बे सादिक (मरणोपरांत), प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र, सामाजिक कार्यकर्ता तरलोचन सिंह, शास्त्रीय गायिका केएस चित्रा, चंद्रशेखर कंबारा, रजनीकांत देवीदास श्राफ शामिल हैं। वहीं पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा (मरणोपरांत) और पूर्व केंद्रीय मंत्री बिजोय चक्रवर्ती को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *