Headlines

नागौर सांसद बेनीवाल ने जन सुनवाई में लोगो की समस्याओं को सुना, सामाजिक कार्यक्रमो में भी लिया भाग

बेनीवाल

नागौर : राष्ट्रीय लोकतंत्रिक पार्टी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आवास पर नियमित जन सुनवाई की। सांसद बेनीवाल ने नागौर सहित कई जिलों के आगंतुकों से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की। बेनीवाल से नावां से पूर्व विधायक विजय सिंह चौधरी ने शिष्टाचार मुलाकात की तथा नावां विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों,सामाजिक व राजनैतिक मुद्दो पर चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र में उन्होंने तीरंदाजी में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित छात्रा संजू कुमारी, सुशीला व मनीषा के लिए खेल उपकरण (तीरंदाजी कंपाउंड राउंड ) उपलब्ध करवाने की भी मांग सांसद बेनीवाल से की।

बेनीवाल

नागौर शहर के निकट स्थित ताउसर ग्राम पंचायत के निवासियों ने समाज सेवी कृपाराम देवड़ा के नेतृत्व में ज्ञापन देकर उक्त गांव में स्थित रेलवे फाटक संख्या सी 72 को खुला रखवाने की मांग की। वहीं संसदीय क्षेत्र नागौर के साडोकन ग्राम में सामुदायिक भवन बनाने सहित गांव की अन्य सार्वजनिक समस्याओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर गांव के सरपंच प्रतिनिधि जगदीश, किशनाराम, रामजस, एडवोकेट राधेश्याम सांगवा, भंवरलाल, चुनाराम, नाथूराम सहित कई ग्रामीण मौजुद रहे। सांसद हनुमान बेनीवाल सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नागौर आवास पर जन सुनवाई करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *