Headlines

सांसद दीया कुमारी ने बोला गहलोत सरकार पर हमला: बोलीं- इतने रेप हो रहे हैं कि घर से बाहर निकलने से पहले सोचना पड़ता है

FGaBvO1VEAEMZV9 e1639323686520

उदयपुर: राजसमंद से भाजपा सांसद दीया कुमारी ने रविवार को गहलोत सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार में महिलाओं से इतने रेप हाे रहे हैं कि महिला सांसद तक घर से बाहर निकलने से पहले सोचती हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार बिलकुल भी गंभीर नहीं है। प्रदेश में अपराधी तत्व हावी हाेता जा रहा है।

दीया कुमारी पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को कोटा के रामगंज मंडी के खैराबाद कस्बे में पहुंची थीं। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा- ‘सरकार ने युवाओं से रोजगार और किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। दोनों ही वादे पूरे नहीं हो पाए। यहां तक कि किसान बिजली के लिए तरस रहे हैं। बिल के साथ सरचार्ज बढ़कर आने से लोग परेशान हैं।’ उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार, सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *