Headlines

नाबालिग किशोर ने सोते मां-बाप पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर की हत्या

1639636910

हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जिले के नोहर में एक नाबालिग किशोर ने बुधवार रात कुल्हाड़ी से वार कर मां-बाप की हत्या कर दी। छोटे भाई की हत्या के लिए भी सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। लहूलुहान हालत में बेहोश होकर जमीन पर गिरने के बाद हत्यारा भाई वहां से भाग निकला। पास ढाणी में जाकर उसने खुद लोगों को इस बारे में बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सांस चलते मिले छोटे भाई को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया। मां-बाप के शव को हॉस्पिटल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर दोनों शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी नाबालिग बेटे को हिरासत में लिया है। पुलिस ने खून की सनी कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया गया है।

थानाप्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि गांव फेफाना में शीशपाल, पत्नी इंद्रा और 15 व 14 साल के बेटे अजय के साथ रहता था। 12 बीघा खेत पर दंपती खेती करते थे। 15 साल का बेटा छोटी उम्र में ही नशे का आदी हो गया। परेशान मां-बाप ने इलाज के लिए नशा मुक्ति केंद्र भेजा था। 2-3 दिन पहले ही वह वापस आया था। बुधवार शाम को उसको पता चला कि उसे दोबारा नशा मुक्ति केंद्र भेजा जाएगा। रात करीब 9 बजे उसकी मां और बाप चरपाई पर सो रहे थे। भाई दूसरे कमरे में था। इस दौरान बड़ा बेटा कुल्हाड़ी लेकर मां-बाप के कमरे मे घुसा। सोते मां-बाप के गले पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दोनों की हत्या कर दी। शोर शराबा सुनकर छोटा भाई दौड़कर आया तो हत्यारे भाई ने उसको मारने के लिए सिर पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरकर छोटा भाई बेहोश हो गया। मरा समझकर हत्यारा वहां से निकल गया।

लोगों को बताया तो पहुंची पुलिस

पास ही ढाणी में जाकर उसने लोगों को अपने परिवार के खात्मे के बारे में बताया। उसकी बात सुनकर लोग दंग रह गए। घर जाकर देखा तो खून से लथपथ हालत में चरपाई पर मां-बाप और छोटा भाई जमीन पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संभाला तो अजय की सांसे चल रहे थे। उसे तुरंत गंभीर हालत में सिरसा के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। पुलिस ने मौका-मुआवने के बाद मां-बाप के शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने मां-बाप का मर्डर और भाई के हत्या के प्रयास में आरोपी नाबालिग किशोर को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *