भरतपुर। बृज भूमि कल्याण परिषद भरतपुर के कार्यकर्ताओ ने भरतपुर ज़िले की शान ज्ञान के भंडार श्री हिन्दी साहित्य समिति को नीलामी से बचाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत को रघुनाथ अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में मांग की वर्तमान में श्री हिन्दी साहित्य समिति पर कर्मचारियों के वेतन भत्तों के एक करोड़ पचास लाख रुपये की देन दारी है। माननीय मुख्यमंत्री की तरफ से समिति को अनुदान प्रदान कर जीवन दान दे ।श्री हिन्दी साहित्य समिति से भरतपुर वासियो को भावनात्मक लगाव है।
बृज भूमि कल्याण परिषद के कार्यकर्ता अनिल भारद्वाज प्रदेश महासचिव,इन्दुशेखर शर्मा प्रदेश सचिव ,कृष्ण कुमार शर्मा एडवोकेट ज़िला अध्यक्ष,राकेश जी धनवाड़ा एडवोकेट ज़िला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमेश जी बुंदेला विधि प्रमुख़ ,लोकेश पराशर शहर अध्यक्ष, देवाशीष भारद्वाज ज़िला सयोजक , राजीव तिवारी शहर मंत्री, आदि उपस्थित रहे।
