Headlines

वल्लभनगर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, भाजपा-कांग्रेस ने जनता को रखा अंधेरे में – हनुमान बेनीवाल

हनुमान बेनीवाल

जयपुर/उदयपुर : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल रविवार को भी वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने के उम्मीदवार उदय लाल डांगी के समर्थन में दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर के बोतल के चिन्ह पर मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर जन सम्पर्क सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस ने वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र को भाजपा-कांग्रेस ने यहां अंधेरे में रखा और दोनों पार्टियों की नीतियों के कारण यहां विकास कही नजर नही आ रहा है। सांसद बेनिवाल ने कहा कि यहां सड़को का अभाव है और पहाड़ी क्षेत्र में स्कूलों की कमी है। ऐसे में इस उप चुनाव में आरएलपी के पक्ष में मतदान करके दोनों पार्टियों को करारा जवाब देने का सही समय है।

हनुमान बेनीवाल

पैदल किया जन सम्पर्क

सांसद बेनीवाल ने उदयलाल डांगी के साथ वल्लभनगर मुख्यालय व धारता में पैदल जन सम्पर्क करके रालोपा के पक्ष में मतदान की अपील की वही डांगी के साथ बाइक पर भी सवार हुए। रालोपा उम्मीदवार उदयलाल डांगी ने कहा कि वो वल्लभनगर के विकास में कोई कमी नहीं रखेंगे और यहां की जनता के मान-सम्मान में कोई कमी नही आने दूंगा।

हनुमान बेनीवाल

सांसद बेनीवाल ने करणपुर, रतनपुर की सराय, वल्लभनगर, भोपालपुरा, वरणी, धारता, केदारिया, बड़गांव आदि स्थानों पर जन सम्पर्क करके डांगी के समर्थन में मतदान की अपील की। प्रचार के आखिरी दिन 27 अक्टूबर को चारगदिया गांव में आरएलपी विशाल जन सभा करेगी, जिसे हनुमान बेनीवाल सहित कई नेता संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *